फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police keeping a close watch on security and traffic in markets on Karwa Chauth

Delhi NCR News: करवा चौथ पर बाजारों में सुरक्षा और ट्रैफिक पर पुलिस की कड़ी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, साउथ एक्स, साकेत और नेहरू प्लेस में बढ़ी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। करवा चौथ के त्योहार के लिए राजधानी के बाजारों में रौनक चरम पर है। महिलाएं सजने-संवरने और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, साउथ एक्स, साकेत और नेहरू प्लेस जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, पुलिसकर्मियों की ओर से बाजारों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

त्योहार की चहल-पहल के बीच सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पार्किंग स्थलों पर भी अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जैसे बाजारों के आसपास वैकल्पिक मार्ग भी बनाए गए हैं ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि इस बार खरीदारी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हो रही है।
महिलाएं पारंपरिक पोशाक और गहनों के नए डिजाइन के प्रति काफी उत्साहित हैं। साड़ी, चूड़ियां, साज-सज्जा की वस्तुएं और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
वर्जन

त्योहार के समय बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि लोग सुरक्षित रहें और ट्रैफिक सुचारू बना रहे। हम पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं की सहायता में लगे हैं। लोगों से भी अनुरोध है कि सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। -ओम दत्त शर्मा, पुलिस सर्विस वॉलंटियर

00

करवा चौथ के मद्देनजर बाजार में काफी रौनक है। पिछले साल की तुलना में बिक्री बेहतर रही है। महिलाएं साड़ी, गहने और मेहंदी के साथ पारंपरिक सजावट का सामान भी खूब खरीद रही हैं। -कुलदीप सिंह साहानी, व्यापारी, सरोजिनी नगर बाजार

00

करवा चौथ का त्योहार हमारे लिए बहुत खास होता है। हर साल हम साड़ी, गहने और मेहंदी की खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार बाजार में बहुत भीड़ है। फिर भी बाजारों में पुलिस की कड़ी तैनाती देखकर अच्छा लग रहा है। सविता, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed