फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police investigating role of PFI in Jamia violence

जामिया हिंसा में पीएफआई की भूमिका जांच रही पुलिस 

Wed, 19 Feb 2020 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Feb 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Police investigating role of PFI in Jamia violence
जामिया हिंसा - फोटो : SELF

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में दिल्ली के जामिया में हुई हिंसा में पुलिस पीएफआई की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को जामिया हिंसा मामले में गिरफ्तार शरजील इमाम के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इसके बाद कोर्ट ने शरजील को 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील पर 15 दिसंबर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। 

विज्ञापन


मुख्य महानगर दंडाधिकारी न्यायाधीश गुरमोहिना कौर के समक्ष दायर चार्जशीट में पुलिस ने हिंसक घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और 100 से ज्यादा लोगों के बयानों को बतौर साक्ष्य पेश किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका  है, जिनमें से 9 लोगों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और आठ लोगों को जामिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं और पुलिस पीएफआई में इनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। पुलिस ने शरजील के पास से लोगों को भड़काने को बनाए गए पम्फलेट व लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि लैपटॉप में हिंसा से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह वाहनों को लगा दी थी आग
पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि प्रदर्शनकारियों ने चार सार्वजनिक बसों और पुलिस के दो वाहनों को आग लगा दी थी। पुलिस ने दलील दी कि प्रदर्शन 15 दिसंबर 2019 को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए के विरोध में हुआ था, जो कुछ ही देर में हिंसक हो गया था। हिंसक घटना के दौरान कई छात्र, पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी घायल हो गए थे। जांच के दौरान शरजील से कुछ ऐसे दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनमें भीड़ को भड़काने संबंधी लाइनें लिखीं हैं।


चार्जशीट में वीडियो को अटैच किया 
हाल ही में जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी की ओर से पुलिस की क्रूरता के वीडियो जारी किए जाने के बाद पुलिस की ओर से भी वीडिया जारी किया गया, जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में छात्रों ने हाथ में पत्थर ले रखे हैं। घटना के संबंध में जुटाए गए सभी वीडियो को भी चार्जशीट के साथ संलग्न किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed