{"_id":"235e6c78efa92a4565fb5ab64e2eab02","slug":"police-in-trap-regarding-chil-labour-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लगे संगीन आरोप, पीड़ित लेंगे कोर्ट का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर लगे संगीन आरोप, पीड़ित लेंगे कोर्ट का सहारा
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरज नगर की एक फैक्ट्री से 12 जनवरी को सामने आए तीन बंधुआ मजदूरों के मामले में संज्ञान लेते हुए बुधवार को बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करने की बात कही है।
विज्ञापन
संस्था ने आरोप लगाया है कि मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी सेक्टर-31 पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इस बारे में संस्था के कार्यकारी निदेशक निर्मल गोराना ने बताया कि यह मामला 12 जनवरी से उनके पास है।
वह पुलिस के पास पहुंचे थे लेकिन रात भर उन्हें बैठाए रखा गया और मामला भी दर्ज नहीं हुआ। पुलिस का कहना था कि वह बच्चों को चाइल्ड वेलफे यर कमेटी के सामने पेश करके छोड़ देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 14 जनवरी को एक बच्चे को छोड़ दिया गया। जबकि दो बच्चो को बालिग दिखाकर चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने एनएचआरसी से शिकायत की।
उनका आरोप है कि पुलिस फैक्ट्री मालिक के साथ मिलकर बाल मजूदरी व बंधुआ मजदूरी के मामले को दबा कर चोरी का आरोप लगा रही है।
आरोप है कि पुलिस व फैक्ट्री मालिक की ओर से उन पर मामले से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न होने के कारण मामले को हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री के पास लेकर जाएंगे।
वहीं मामले के जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि दोनों बच्चे बालिग हैं। उन्होंने अपने घर के पास से मोटरसाइकिल और फैक्ट्री से चोरी की है। इसी वजह से उन्हें जेल भेजा गया है।