फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police in charge in falsification

एसएसपी साहब देखिए, थाना प्रभारी का फर्जीवाड़ा

Sat, 21 Feb 2015 01:24 PM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 21 Feb 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
Police in charge in falsification

नोएडा सेक्टर-20 थाना नोएडा का सबसे अहम थाना माना जाता है। इसकी कमान जिस थाना प्रभारी के पास है, उनका एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। थाना प्रभारी जिस होंडा सिटी कार से चलती हैं, उस पर लगी नंबर प्लेट देहरादून में रजिस्टर्ड बाइक की है।

विज्ञापन


सेक्टर-20 कोतवाली का चार्ज जिले के एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर रीता यादव को सौंप रखा है। लेकिन, जिन कंधों पर गैरकानूनी काम रोकने का जिम्मा है, वही खुलेआम लापरवाही बरत रही हैं। रीता सफेद रंग की होंडा सिटी कार से चलती हैं।
विज्ञापन


कार की नंबर प्लेट पर यूके 07 के 6369 नंबर लिखा हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह नंबर इस कार का नहीं, बल्कि टीवीएस स्टार सिटी बाइक का है जो देहरादून के परिवहन कार्यालय में रजिस्टर्ड है। यह बाइक रीता यादव के नाम पर नहीं, बल्कि पोस्ट-शमशेरगढ़, रायपुर देहरादून निवासी संदीप बिष्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस महकमे को इस तरह का फर्जीवाड़ा करने की छूट प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से इन तीन सवालों के जवाबों की दरकार
- जिस सफेद होंडा सिटी कार से थाना प्रभारी चलती हैं, क्या वह उनकी कार है। अगर है तो कार पर असली नंबर प्लेट क्यों नहीं है?
- क्या यह कार चोरी की है? जिस वजह से उस पर बाइक की नंबर प्लेट लगाई गई है?
- देहरादून के संदीप बिष्ट की बाइक का नंबर होंडा सिटी कार पर क्यों लगा हुआ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed