फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police hit restaurateur accused of indecency

जब पुलिस ही करने लगी रेस्तरां मालिक से अभद्रता

Sun, 05 Jul 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 05 Jul 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police hit restaurateur accused of indecency

अंसल मॉल स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार रात पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि रात केवल 12 बजे के बाद खुले रेस्तरां को बंद कराया गया था।

विज्ञापन

दरअसल, अंसल माल में रेस्तरां चल रहा है और रात में पुलिस मॉल में पहुंची। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

 आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां मालिक और उसके गल्ले में रखे रुपयों समेत अन्य सामान को लिया और रेस्तरां को बंद करके नॉलेज पार्क स्थित थाने ले गए।
विज्ञापन


हालांकि जब आला अफसरों को घटना के बारे में जानकारी लगी तो उसे आनन-फानन में छोड़ दिया गया और रुपये तथा अन्य सामान भी वापस कर दिया। हालांकि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि रात 12 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट खुला हुआ था और उसे बंद कराया गया था। इसे लेकर मालिक से पुलिसकर्मियों का विवाद हो गया था बाकी सभी आरोप निराधार है।


वहीं एक अन्य घटना में राष्ट्रपति भवन से रिटायर्ड एक कर्मचारी ने शनिवार को कासना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बड़े बेटे ने अल्फा-दो सेक्टर स्थित मकान पर कब्जा कर लिया है।

जबकि उस मकान पर उसके दो अन्य बेटों का भी अधिकार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed