फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police have arrested two accused in murder case of a youth in Kalyanpuri area of East Delhi

अवैध संबंधों का खौफनाक अंत: भाई ने दोस्त के साथ बहन के प्रेमी को मारा, इस अंग पर किए कई वार, पहले से विवाहित था मृतक

Sat, 11 Jun 2022 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Jun 2022 11:05 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार शाम को कल्याणपुरी ब्लॉक तीन के नाले से एक युवक का शव वारामद हुआ था। मृतक के मुख्य आरोपी की बहन से अवैध संबंध थे। पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police have arrested two accused in murder case of a youth in Kalyanpuri area of East Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बहन से संबंध रखने पर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। बाद में मृतक का चेहरा कुचलने के बाद उसका शव नाले में ठिकाने लगा दिया। मृतक की शिनाख्त नरेश कुमार (30) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को नरेश का शव कल्याणपुरी इलाके के नाले से बरामद हुआ था। पुलिस ने शनिवार को उसकी पहचान कर हत्या के आरोप में लड़की के भाई व उसके दोस्त शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी फिलहाल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि नरेश ने शादीशुदा होने के बाद भी उसकी बहन से संबंध थे। कई बार उसे समझाया गया। नहीं मानने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ब्लॉक-तीन, कल्याणपुरी के नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ था। युवक का चेहरा बुरी तरह पत्थरों से कुचला गया था। मृतक के पास से उसकी पहचान का भी कोई कागजात बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि ब्लॉक-छह से नरेश नामक युवक गायब है। पुलिस ने परिवार को बुलाकर उसकी पहचान की तो मृतक की पहचान परिजनों ने कर ली। नरेश अपनी मां राजबाला, पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। पुलिस ने परिवार और लोकल इंटेलिजेंस से पता किया तो पता चला कि नरेश अपनी पत्नी के अलावा भी किसी अन्य लड़की से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने शराब पीने के बहाने था बुलाया

छानबीन में पता चला कि हत्या में उसी लड़की का भाई व उसके दोस्त शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी कर पहले लड़की के भाई को दबोचा। उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। बाद में उसके साथी शिवा को कभी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने बताया कि गुरुवार रात को उन्होंने शराब पीने के बहाने नरेश को बुलाया था। बाद में उसकी हत्या कर चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया। बाद में नरेश की जेब से सारे कागजात निकालकर उसके शव को नाले में ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed