{"_id":"5c97b3b5bdec22144b7ef89c","slug":"police-has-arrested-one-more-person-in-connection-with-attack-on-a-family-by-mob-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः क्रिकेट विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः क्रिकेट विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2019 10:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
gurugram
- फोटो : फाइल फोटो
भोंडसी स्थित भूप सिंह नगर में समुदाय विशेष के घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले शुक्रवार रात को पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर नाराजगी जताई जा रही थी। रविवार को मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष शहजाद खान ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कहा कि पुलिस आयुक्त ने दो दिनों (रविवार तक) के भीतर सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मगर गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस कारण वह सोमवार दोपहर को पुलिस आयुक्त का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अमन-चैन पसंद लोग हैं। पीड़ित परिवार की लाख मिन्नतों के बावजूद उपद्रवियों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट कर बदसलूकी की। वीडियो में आरोपियों के चेहरे आने के बावजूद पुलिस ने घटना के तीन दिन के बाद महज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष और तेजी से जांच करने का आश्वासन दिया था, उन्होंने कहा था कि दो दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सोमवार को पुलिस आयुक्त का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह था मामला
होली पर भोंडसी स्थित भूपसिंह कॉलोनी में क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने समुदाय विशेष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया। खूनी संघर्ष में साजिद, दिलशाद, इरशाद, शहबाज, आबिद, साबुद्दीन, नरगिस, अकीला, मुस्कान व समीना समेत दूसरे गुट के तीन लोगों को मिलाकर 16 लोग घायल हो गए, इनमें तीन गंभीर रूप से जख्मी हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन