फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police gives security assurance to Pakistani mother and daughters

पाकिस्तानी मां-बेटियों को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा, पीड़िताओं ने अमर उजाला को कहा- धन्यवाद

Mon, 12 Aug 2019 09:43 PM IST
Vikas Kumar अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Aug 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Police gives security assurance to Pakistani mother and daughters
नजराना अपनी दो बेटियों अरिस्बा और अलिशा के साथ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद होने के बाद उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में अपनी दो बेटियों के साथ फंसी पाकिस्तानी महिला को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया। आश्वासन दिया कि उन्हें भारत में कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन


मां-बेटियों ने ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोमवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते हुए सरकारी तंत्र हरकत में आ गया है। पुलिस उनसे मिलने पहुंची और आश्वस्त किया कि बहुत जल्द उन्हें सुरक्षित उनके घर पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के फैसले के बाद दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा रद्द की
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी महिला नजराना अपनी दो बेटियों अलिश्बा और अलिशा के साथ 11 साल बाद 29 जुलाई को दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस से दिल्ली पहुंची थीं। यहां से महिला सिकंदराबाद चली गईं। 

हालांकि, उनका मायका हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र में है, लेकिन बुलंदशहर का वीजा मिलने के कारण वह सिकंदराबाद में अपनी फुफिया सास के घर पर हैं। वह अपनी फुफिया सास की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें देखने के लिए बेटियों संग भारत आई हैं। वह एक माह के लिए यहां आई थी। 


भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बाद समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली-लाहौर बस सेवा निलंबित होने के बारे में पता लगने पर मां-बेटियां बेहद चिंतित थी। ‘अमर उजाला’ ने उनकी पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-लाहौर बस सेवा बंद होने से भारत में फंसी मां-बेटियां, 11 साल बाद आई थी पाक से

खबर प्रकाशित होने के बाद सिकंदराबाद की स्थानीय पुलिस ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वे यहां सुरक्षित हैं और अब उन्हें पाकिस्तान छोड़ने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। यदि उन्हें कोई परेशानी होती है तो वह पुलिस से संपर्क कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed