{"_id":"5d514b528ebc3e6ca302c402","slug":"dtc-cancels-delhi-to-lahore-bus-service-after-pakistan-suspended-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के फैसले के बाद दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा रद्द की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के फैसले के बाद दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा रद्द की
Mon, 12 Aug 2019 05:23 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली लाहौर बस सेवा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा सोमवार को रद्द कर दी। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद इस बस सेवा को बंद करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को इस मैत्री बस सेवा को सोमवार से निलंबित करने का एलान किया था।
निगम के अधिकारी ने बताया कि डीटीसी की एक बस सोमवार को सुबह छह बजे लाहौर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान के बस सेवा निलंबित करने के निर्णय के कारण वह बस रवाना नहीं हुई। डीटीसी के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली-लाहौर बस सेवा निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद डीटीसी 12 अगस्त से दिल्ली से लाहौर के लिए बस भेजने में समर्थ नहीं है।
पाकिस्तान के पर्यटन विभाग ने शनिवार को टेलीफोन करके डीटीसी को सोमवार से बस सेवा निलंबित करने की सूचना दी थी। लाहौर के लिए आखिरी बस शनिवार सुबह को दिल्ली से रवाना हुई थी जिसमें दो यात्री थे। वापसी में उसी दिन वह बस 19 यात्रियों को लेकर शाम को दिल्ली पहुंची थी। रविवार को बस नहीं चली थी।