फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police found Liquid drug for mosquito killings in room on 3 Children Die Of Starvation Case

मंडावली में भूख से 3 बच्चियों की मौत का मामला: बच्चियों के कमरे से मिली मच्छर मारने की तरल दवा

Sun, 29 Jul 2018 04:00 AM IST
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
police found Liquid drug for mosquito killings in room on 3 Children Die Of Starvation Case
three children death

मंडावली में तीन मासूम बच्चियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब भूख और डायरिया के अलावा अन्य कारणों की ओर घूम गई है। वहीं, छानबीन कर रहे पुलिस सूत्रों का दावा है कि जिस कमरे में बच्चियों की मौत हुई है वहां से दवाइयों के अलावा पेस्ट्रीसाइड (मच्छर मारने वाली लिक्विड दवाएं) भी बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


एफएसएल की टीम उसे कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भले ही बच्चियों के पेट में भोजन नहीं मिलने की बात कही गई है। लेकिन तरल पदार्थ के पीने से बच्चियों की मौत से डॉक्टर इनकार नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकरियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पता चला है कि पहले मंगल अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर एक या दो दिनों के लिए गायब होता था, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि वह पांच दिनों तक गायब है। छानबीन के दौरान पुलिस को मंगल का पुराना नौकर मिला है तो कभी चाय और पराठे के होटल पर मंगल के पास काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

police found Liquid drug for mosquito killings in room on 3 Children Die Of Starvation Case
three children death - फोटो : अमर उजाला

उसके मंगल के गांव का पता मालूम है। पुलिस की दो टीम पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है। वहीं, मंगल के दोस्त नारायण ने पुलिस को बताया है कि मंगल काम की तलाश में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग जाने की बात कह कर निकला था। पुलिस ने वहां भी उसकी तलाश कर ली है। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात पुलिस को पता चली है।

बच्चियां नारायण से डरती थीं, वह उसके सामने भी नहीं आना चाहती थी। साकेत ब्लॉक स्थित पड़ोसी महिला ने बताया कि नारायण जब कभी भी उनके घर आता था तो बड़ी बच्ची मानसी डर की वजह से उसके घर आ जाती थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि नारायण बच्चों को खाना देने का झूठा दावा कर रहा है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पत्नी की शिकायत पर दर्ज की गई मंगल की गुमशुदगी...
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी वीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने मंडावली थाने में मंगल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हर हाल में मंगल का पता लगाना चाहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मंगल के दोस्त नारायण से भी लगातार पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed