फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police found Dead body of woman in hapur crime

Hapur News: पटरी के किनारे महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Mon, 25 Dec 2023 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Dec 2023 04:08 PM IST
सार

हापु़ड़ जिले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 

विज्ञापन
police found Dead body of woman in hapur crime
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बडढा नहर पटरी किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट मारकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर नहर पटरी के किनारे कुछ लोग मिट्टी लेने के लिए गए थे, तभी उन्हें करीब 50 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला किसी मध्यमवर्गीय परिवार से लग रही है। उसके  सिर में चोट लगी है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed