पीटर इंग्लैंड की शर्ट और 10 किलो चावल ढूंढ रही यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जज की शिकायत पर कासना पुलिस के पसीने छूटे हैं। पुलिस पीटर इंग्लैंड की एक शर्ट और 10 किलो चावल ढूंढने में जुटी है। कूरियर कंपनी के जरिये ग्रेटर नोएडा से बंगलूरू भेजी शर्ट और चावल चोरी हो गए।
रेलवे विभाग के एक जज की शिकायत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ग्रेटर नोएडा के पॉश सेक्टर में रहने वाले जज ने कूरियर कंपनी के जरिये 10 दिन पहले दो शर्ट और 30 किलो बासमती चावल बंगलूरू भेजा था।
तीन-चार दिन बाद सामान बंगलूरू उनके रिश्तेदार के पास पहुंच गया लेकिन वह आधा अधूरा था। सामान पहुंचने पर पता चला कि चावल वाले कट्टे से 10 किलो चावल चोरी हो गए, जबकि दो शर्ट में से एक शर्ट भी चोरी हो गई। रिश्तेदार ने इसकी जानकारी जज को दी।
न्यायाधीश से जुड़ा मामला तो तुरंत दर्ज कर लिया मामला
इसके बाद उन्होंने कूरियर कंपनी में जाकर पूछताछ की। चोरी के मामले में कंपनी अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कूरियर ले जाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला न्यायाधीश से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देर नहीं की, लेकिन अब चोरी हुए सामान को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप ने बताया कि शिकायत पर चोरी हुए समान की तलाश कराई जा रही है।