फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police DGP Tughluquid decrees, 7 × 24 remain in the station SI

DCP का तुगलकी फरमान, 24×7 थाने में रहें SI

Sun, 15 Nov 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Nov 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Police DGP Tughluquid decrees, 7 × 24 remain in the station SI

दिल्ली पुलिस के दो डीसीपी के तुगलकी फरमाने सामने सामने आए हैं। एक डीसीपी ने फरमान जारी किया है कि एसआई (सब-इंस्पेक्टर) व एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे थाने में रहेंगे।

विज्ञापन


दूसरे डीसीपी ने भी ये फरमान जारी किया है कि एसआई व एएसआई आमद व रवानगी की अपने हाथ से एंट्री करेंगे। डीसीपी के इन तुगलकी फरमानों से एसआई व एएसआई समेत निचले स्टाफ में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल ने अपने कार्यालय में एक फरमान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि थानाध्यक्ष सातों दिन 24 घंटे थानों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मनजीत सिंह रंघावा ने तुगलकी फरमान जारी किया है कि एसआई व एएसआई अब 24 घंटे व सातों दिन थानों में रहेंगे। वह सप्ताह में एक रात ही अपने घर जा सकते हैं।

इस पर भी वह घर तभी जा सकते हैं जब सब-डिवीजन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) इसके लिए अनुमति देना। ये एसीपी के ऊपर है कि वह अनुमति दे या नहीं।

'थानाध्यक्ष की अनुमति के बिना नहीं छोड़ेंगे थाना'

Police DGP Tughluquid decrees, 7 × 24 remain in the station SI

हालांकि डीसीपी ने ये तुगलकी फरमान तो जारी कर दिया है मगर थानों में एसआई व एएसआई के लिए सोने की जगह तो दूर बैठने तक को जगह नहीं होती है। ज्यादातर थानों को यही हाल हैं।

जब अमर उजाला संवाददाता ने डीसीपी से इस मुद्दे पर तब की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इस तरह का एक सर्कुलर जारी किया है। थानों में सुविधाओं के बारे में उन्होंने कहा कि थानों में एसआई व एएसआई केसोने व बैठने केलिए पर्याप्त जगह है। सुविधाओं को देखकर ही ऑर्डर जारी किया है।

इस मुद्दे पर जब एसआई व एएसआई से बात की गई तो उनका कहना था कि थानों में सोने की जगह बिल्कुल नहीं मिलती। वहीं बाहरी जिला डीसीपी विक्रमजीत ने भी फरमान जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि थानों में तैनात एसआई व एएसआई थानाध्यक्ष की अनुमति के बिना थाना नहीं छोड़ेंगे। वह थानाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही अपने घर जाएंगे। थानों में तैनात एसआई व एएसआई डेली डायरी रजिस्टर में अपने हाथ से आने-जाने की एंट्री करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed