फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police destroyed drugs worth more than Rs 3274.5 crore

Delhi: नशे के खिलाफ जंग, पुलिस ने 3274.5 करोड़ से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों को किया नष्ट

Fri, 27 Jun 2025 07:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Jun 2025 07:36 AM IST
सार

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नष्ट किए गए 1537.1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों में 961.9 किलोग्राम गांजा, 542.9 किलोग्राम कोकीन, 6 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम चरस, 5.4 किलोग्राम अफीम और 18 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर शामिल थे।

विज्ञापन
Police destroyed drugs worth more than Rs 3274.5 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाते हुए बृहस्पतिवार को 1537.1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3274.5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। कार्यक्रम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) विवेक गोगिया व संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र कुमार समेत कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नष्ट किए गए 1537.1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों में 961.9 किलोग्राम गांजा, 542.9 किलोग्राम कोकीन, 6 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम चरस, 5.4 किलोग्राम अफीम और 18 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, रोहिणी और नई दिल्ली जिलों द्वारा जब्त की गई लगभग 92 किलोग्राम अवैध ड्रग्स में 87.5 किलोग्राम गांजा, 2 किलोग्राम हेरोइन, 2.6 किलोग्राम चरस और कुछ गोलियां, इंजेक्शन आदि भी नष्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून को दिल्ली में कुल 1127 मामले दर्ज किए गए और 1439 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वित्तीय जांच के परिणामस्वरूप लगभग  7.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 19.03 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति जब्ती के अंतिम चरण में है। इसके अलावा 28 ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि 32 अन्य के खिलाफ़ कार्रवाई जारी है। बच्चों में मादक पदार्थों को लेकर जागरूकता के लिए दिल्ली के 164 स्कूलों के 330 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए एक नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed