फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police confuse with model's unnatural sex after balck magic case.

मॉडल संग हुए अप्राकृतिक सेक्स के मामले में उलझी पुलिस

Sat, 22 Aug 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police confuse with model's unnatural sex after balck magic case.

गेस्ट हाउस में काला जादू कर मॉडल के साथ अप्राकृतिक सेक्स के मामले में पुलिस केस को एक्सपंज कर सकती है। मॉडल ने धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दिया जाने वाला बयान दर्ज नहीं कराया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं वह बचे हुए मेडिकल चेकअप कराने नोएडा भी नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़िता (मॉडल) यहां से चली गई थी।

इतना ही नहीं प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला पूरी तरह से पुलिस ने संदिग्ध भी माना था। मालूम हो कि मॉडल 14 अगस्त को वह मुंबई से दिल्ली में शूटिंग के सिलसिले में यहां आई थी।

विज्ञापन

काला जादू कर किया था अप्राकृतिक सेक्स!

Police confuse with model's unnatural sex after balck magic case.

15 अगस्त को उसने सेक्टर- 26 के डी-77 स्थित गेस्ट हाउस में रूम बुक करवाया और कनाट प्लेस मीटिंग के लिए चली गई।

16 अगस्त की सुबह 5 बजे वापस गेस्ट हाउस में आकर सो गई थी। इसके बाद वह 11 बजे उठी। मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके सोते हुए किसी ने उसके रूम का दरवाजा मेग्नेट कार्ड से खोला और उस पर ब्लैक मैजिक करके अप्राकृतिक सेक्स किया।

इस मामले में बृहस्पतिवार को सेक्टर-20 थाने पहुंच कर उसने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह रात में ही मुंबई चली गई।

एक्सपंज किया जाएगा मामला

Police confuse with model's unnatural sex after balck magic case.

एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि 161 (महिला पुलिस के सामने बयान) में उसने कुछ विरोधाभास तथ्य बताएं हैं।


वहीं, सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी पुलिस को घटना पर संदेह है। दिनेश यादव का कहना है कि पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने और कुछ बचे हुए मेडिकल कराने के लिए बुलाया गया मगर वह नहीं पहुंची।

ऐसे में पुलिस केस के दूसरे पक्षों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये पूरा मामला फर्जी पाए जाने पर इसे एक्सपंज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed