{"_id":"58f605424f1c1b19744726d2","slug":"police-confiscated-shooter-hardeep-bedi-laptop-and-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से पिस्टल मंगाने के मामले में निशानेबाज बेदी का लैपटॉप-कागजात जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से पिस्टल मंगाने के मामले में निशानेबाज बेदी का लैपटॉप-कागजात जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हरदीप बेदी की दो दिन की रिमांड पर समाप्त होने पर मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-17की टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया था।
अपराध शाखा के प्रभारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी निशानेबाज हरदीप बेदी से रिमांड के दौरान फर्जी तरीके से विदेश से पिस्टल मंगाने के बारे में पूछताछ की गई है। जिसके बाद लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल समेत अन्य जरुरी कागजात बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आई बातों की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।
बता दें है कि सिविल लाइन स्थित आफिसर्स कालोनी निवासी निशानेबाज सूरज राव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिस्टल खरीदने के लिए चंडीगढ़ निवासी एजेंट हरदीप बेदी से संपर्क किया था। एजेंट ने सूरज के नाम पर ही दो विदेशी पिस्टल मंगा ली थी।
विज्ञापन
कस्टम से नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। जिस पर पुलिस ने शनिवार को निशानेबाज हरदीप बेदी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ गई थी। जहां से कुछ कागजात एवं अन्य चीजें कब्जे में लिए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।