फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police Commissioner today visited residences of Constables injured during Tis Hazari clash

तीस हजारी बवाल में घायल पुलिस कर्मियों से घर जाकर मिले आयुक्त पटनायक

Fri, 08 Nov 2019 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner today visited residences of Constables injured during Tis Hazari clash
घायल हवलदार से मिले आयुक्त - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने वकीलों से हुए विवाद में घायल तीसरी बटालियन में तैनात सिपाही शोभित और उत्तर जिला में तैनात सिपाही संदीप से बृहस्पतिवार को उनके घर जाकर मुलाकात की।

विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों को गत दो नवंबर को तीस हजारी अदालत में वकीलों से हुए झड़प के दौरान गंभीर चोट लगी थी। पुलिस आयुक्त ने दोनों सिपाहियों के कर्तव्य निर्वहन में उनके साहस की सराहना की और उत्तरी जिला की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज को निर्देश दिया कि वह विभाग से इन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करवाएं। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में उन 16 पुलिसकर्मियों से भी मिले जिन्हें झड़प के दौरान चोट लगी थी लेकिन वह अपने काम पर वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उनसे अपना मनोबल ऊंचा रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूरी फोर्स आपके साथ खड़ी है। बैठक में उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त, थर्ड बटालियन के उपायुक्त और मध्य परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed