{"_id":"580a10944f1c1b434b704fdc","slug":"police-commissioner-praised-indian-army-for-their-contribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं’
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहें हैं, जिनकी वजह से आज देश सुरक्षित है। हमें शहीदों को पूर्ण रूप से सम्मान देना चाहिए। यह विचार पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने व्यक्त किए।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित शहीदी दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित निशुल्क मेडिकल कैंप में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम विकास मंच की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
खिरवार ने कहा कि आज ही के दिन सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने चीन के साथ लड़ाई में उनकी हजारों की संख्या में सेना को मार गिराया था और अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देश की रक्षा के लिए दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस हर तरह के हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आंतरिक सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पुलिस की जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ गई हैं, जिससे कि वह अपने स्वास्थ्य पर ठीक ढंग से ध्यान नहीं दे पाते। इसलिए उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी आवश्यक हो गया है।
इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारों का ईसीजी, बीपी, शुगर, इकोग्राफी, एक्स-रे, हृदय आदि की जांच की, जिसमें लगभग 241 कर्मचारियों ने जांच करवाई।
इस मौके पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश, कांता देवी, राज कुमार, एएसआई मुरारी लाल, ईएसआई हरीकिशन, सिपाही हरीकिशन, गोविंद कुमार, पीएसआई दिनकर, फार्मासिस्ट जयप्रकाश आदि को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आयोजक आरएल शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त वाई. पूर्ण कुमार, डीसीपी मुख्यालय अशोक बक्शी, पुलिस उपायुक्त दीपक सहारण, पुलिस उपायुक्त सुलोचना गजराज, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक बलबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त क्राइम सुमित कुमार व सभी सहायक पुलिस उपायुक्त, उद्योगपति जेएन मंगला, प्रवीन मखीजा, दीपक मैनी, अमन गुप्ता, प्रवीण यादव, बार कांउसिल पंजाब एंड हरियाणा के सचिव प्रवेश यादव, उद्योगपति हारून समेत अन्य लोग मौजूद थे।