फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police commissioner of faridabad got transferred after the gangrape case

कार में गैंगरेप ने लगाई पुलिस आयुक्त के तबादले पर मुहर..

Tue, 16 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
police commissioner of faridabad got transferred after the gangrape case
gangrape

राजीव गांधी चौक से युवती का अपहरण कर चलती कार में गैंग रेप के मामले की गाज पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी पर गिर गई है। हालांकि इसकी पटकथा नए साल पर अपराध के तुलनात्मक आंकड़े आने के साथ ही लिख दी गई थी। शनिवार शाम को युवती से गैंग रेप की घटना ने उनके तबादले पर मोहर लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी बीते साल औद्योगिक नगरी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा सके थे। हालांकि उन्होंने जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस और जनता के सहयोग की कई स्कीमें चलाई थीं। बावजूद इसके वर्ष 2017 में महिला यौन उत्पीड़न सहित हर तरह के अपराध में 30 फीसदी तक बढोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


चार जनवरी को पुलिस आयुक्त ने पिछले दो वर्षों के तुलनात्मक आंकड़े पेश किए थे, जिसमें अपराध थामने में उनकी कार्य कुशलता में कमी साफ दिखाई दे रही थी। पुलिस आयुक्त ने महिला संबंधी अपराध की रोकथाम के लिए एफआईआर एप लांच किया तो स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में महिला यौन उत्पीड़न की घटनाएं भी कम नहीं हो रहीं थीं

police commissioner of faridabad got transferred after the gangrape case
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र

इधर पुलिस आयुक्त की कवायद जारी थी, उधर महिला यौन उत्पीड़न की घटनाएं भी कम नहीं हो रहीं थीं। बेटी बचाओ अभियान चलाने वाली सरकार की त्यौरियां औद्योगिक नगरी में महिला संबंधी अपराध बढ़ने से तन चुकी थीं। ऐसे में शनिवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले राजीव चौक से युवती का अपहरण कर चलती कार में उसे गैंग रेप का शिकार बनाया गया।

निर्भया कांड जैसा केस सुर्खियों में आते ही सरकार ने पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी का तबादला कर अपनी छवि दुरुस्त करने की कवायद अंजाम दी। डा. कुरैशी के स्थान पर तेज तर्रार आईपीएस अमिताभ ढिल्लों को औद्योगिक नगरी के अपराध थामने का बीड़ा थमाया गया है।

डा. कुरैशी को आईजी सिक्योरिटी जैसे जनता से सीधे संबंध न रखने वाले पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed