फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police commissioner gave orders to parents for safety

'पैरेंट्स रखें ड्राइवरों की पूरी जानकारी'

Mon, 21 Apr 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 21 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
Police commissioner gave orders to parents for safety

बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले प्राइवेट वैन और रिक्शा चालकों की पूरी जानकारी स्कूल प्रबंधक के पास होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह निर्देश गुड़गांव के पुलिस आयुक्त ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी स्कूलों को जारी किए हैं। दरअसल, हाल के दिनों में कुछ बच्चों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।

पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद अभिभावकों के लिए स्कूल प्रबंधकों ने भी यह सूचना जारी कर दी है। स्कूलों से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चे को लाने-ले जाने वाले वैन का नंबर, ड्राइवर की फोटो और मोबाइल नंबर अपने पास जरूर रखें। साथ ही स्कूलों को भी सूचना दें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संदीप और नेहा को मिला रोल ऑफ ऑनर
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए अलग से आई कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके लिए अभिभावकों से दो फोटो और आईडी प्रुफ सहित रिहायश प्रमाण पत्र मांगें गए हैं। इसके बाद स्कूलों द्वारा दो आई कार्ड जारी किया जाएगा।

एक आई कार्ड अभिभावक के पास होगा, जो बस प्वाइंट से बच्चों को लेने आएंगे। जबकि, दूसरा बस के ड्राइवर और कंडक्टर के पास होगा।

जरूरत पड़ने पर आई कार्ड देखकर ही कंडक्टर या शिक्षक जांच कर ही संबंधित अभिभावक को बच्चे सौंपेंगे। किसी तरह की शक होने की सूरत में इसकी तत्काल सूचना स्कूल प्रबंधक को देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed