{"_id":"5e1f47f78ebc3e4b2373317e","slug":"police-commissioner-alok-singh-took-charge-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने संभाला कार्यभार, पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने संभाला कार्यभार, पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर
Wed, 15 Jan 2020 10:42 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कार्यालय पहुंचे जिले के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने चार्ज संभाल लिया। मौके पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमान संभालते ही आलोक सिंह ने कहा कि जिले में अपराध में कमी आएगी और जांच में तेजी लाई जाएगी। साइबर अपराध, कार लूट, संगठित अपराध, वाहन चोरी, हत्या, स्नैचिंग की वारदात पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर अपराध की मॉनिटरिंग के लिए उनके साथ नौ आइपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी सहयोगी के रूप में काम करेंगे। कमिश्नर ने कहा कि जिले में आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक डीसीपी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उनके अधीनस्थ एसीपी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात जिले की बड़ी समस्या है। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। शहर में जाम की समस्या नहीं हो। इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
नहीं चलेगी पुलिस की गुटबाजी
पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने पांच आईपीएस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खुलासे के बाद वरिष्ठ स्तर पर गुटबाजी सामने आ गई थी। आलोक सिंह ने बताया कि भविष्य में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि सर्विस एक्ट का उल्लंघन नहीं किया जाए। किसी स्तर पर गुटबाजी चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन जोन में बांटने के लिए की बैठक
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि जिले को अपराध की दृष्टि से तीन जोन में बांटा जा रहा है। इसके लिए आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ बैठक की और जोन वितरित किए जाने को लेकर मंथन किया।
फैमिली क्लीनिक का निरीक्षण किया
चार्ज संभालने के बाद पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने नॉलेज पार्क कोतवाली में बनी फैमिली क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट को सराहा और कहा कि इससे लोगों को सहूलियत होगी। फैमिली क्लीनिक से वरिष्ठ नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा। फैमिली क्लीनिक के पूरे स्ट्रक्चर को जानने के लिए पुलिस आयुक्त ने शारदा विवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार से भी बातचीत की।