फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught Vehicle thief gang in delhi

इस बात का लालच देकर युवाओं को गिरोह में करते थे शामिल, जानकर होगी हैरानी

Mon, 10 Dec 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police caught Vehicle thief gang in delhi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जेल से निकलने के बाद युवाओं को गिरोह में शामिल कर वाहन चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनमें गिरोह का सरगना उत्तम नगर निवासी प्रमोद उर्फ गोलू भी शामिल है। इन बदमाशों की पहचान उत्तम नगर निवासी मुकेश वर्मा, राहुल और कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की हैं।  
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि वाहन चोरी और झपटमारी की वारदात के आरोपियों को दबोचने के लिए निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि प्रमोद उर्फ गोलू गिरोह वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रमोद और उसका सहयोगी मुकेश वर्मा पिछले महीने ही जेल से बाहर निकले हैं। वह गैंग में युवाओं को शामिल कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  पुलिस ने प्रमोद पर निगरानी रखनी शुरू की। शनिवार को पुलिस टीम को पता चला कि प्रमोद सहयोगियों के साथ विपिन गार्डन की ओर आ रहा है।

दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक मिली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो अन्य बाइक बरामद की। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को जल्द पैसे कमाने और मौज मस्ती करने की बात कहकर बदमाशों ने उन्हें अपने गैंग में शामिल किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed