फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught liquor smuggler in a car chase for seven km

पुलिस ने सात किमी तक कार का पीछा कर शराब तस्कर को दबोचा

Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Police caught liquor smuggler in a car chase for seven km
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपराधिक वारदात को छोड़कर हरियाणा से शराब की तस्करी करने लगा। सात किलोमीटर तक पुलिस ने कार का पीछा कर आरोपी को पकड़ा। कार से 49 कार्टन शराब बरामद हुए हैं। बदमाश पर लूटपाट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 4 फरवरी की रात मोहन गार्डन थाना प्रभारी बलजीत चुनाव के मद्देनजर नाला रोड पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। करीब दो बजे रात एक वैगनार  कार ओल्ड पालम रोड की ओर से आई। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन


लेकिन चालक ने बैरिकेड को टक्कर मारकर वहां से कार समेत फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और करीब सात किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कार से 49 कार्टन शराब बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। चालक की पहचान मोहन गार्डन निवासी रिहान अली(24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से शराब लेकर आया था और उसे पश्चिम दिल्ली में सप्लाई करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed