{"_id":"5e3cafc28ebc3ee5f668d707","slug":"police-caught-liquor-smuggler-in-a-car-chase-for-seven-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सात किमी तक कार का पीछा कर शराब तस्कर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सात किमी तक कार का पीछा कर शराब तस्कर को दबोचा
Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपराधिक वारदात को छोड़कर हरियाणा से शराब की तस्करी करने लगा। सात किलोमीटर तक पुलिस ने कार का पीछा कर आरोपी को पकड़ा। कार से 49 कार्टन शराब बरामद हुए हैं। बदमाश पर लूटपाट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 4 फरवरी की रात मोहन गार्डन थाना प्रभारी बलजीत चुनाव के मद्देनजर नाला रोड पर वाहनों की तलाशी ले रहे थे। करीब दो बजे रात एक वैगनार कार ओल्ड पालम रोड की ओर से आई। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
लेकिन चालक ने बैरिकेड को टक्कर मारकर वहां से कार समेत फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और करीब सात किलोमीटर तक पीछा करने के बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान कार से 49 कार्टन शराब बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। चालक की पहचान मोहन गार्डन निवासी रिहान अली(24) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से शराब लेकर आया था और उसे पश्चिम दिल्ली में सप्लाई करना था।