फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police busted a gang robbing trucks on highway Trucks used to get cut in Punjab after looting in Delhi

Delhi: दिल्ली में हाईवे पर लूटने के बाद पंजाब में कटवाते थे ट्रक, पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश

Wed, 12 Apr 2023 06:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Apr 2023 06:30 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police busted a gang robbing trucks on highway Trucks used to get cut in Punjab after looting in Delhi
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी बाहरी जिला पुलिस ने हाईवे पर ट्रक लूटने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से ट्रक लूटने के बाद पंजाब के संगरूर में कटवाकर कलपुर्जे बेच देते थे। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने करीब 300 किमी तक एक हजार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों की पहचान की। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सदरपुर लोनी, गाजियाबाद निवासी शामुद्दीन (59), मुस्तफाबाद लोनी, गाजियाबाद, कपिल (38), आशियान चेट्टी, लोनी, गाजियाबाद, और आबाद (36) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शामुद्दीन गैंग का सरगना है और पेशे से चालक है। कुछ साल पहले उसका कच्चे माल का कारोबार था, लेकिन कारोबार में घाटा होने के बाद वह अपने पूर्व चालकों आबाद, कपिल, इरशाद और शमशेर के साथ हाईवे पर लूटपाट करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में बाहरी उत्तरी जिला में हाईवे लूट की तीन वारदात होने के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश ट्रक का कार से पीछा करते है और फिर ओवरटेक कर उसे रोककर चालक के साथ मारपीट कर ट्रक लूटकर फरार हो जाते हैं।

एक घटना में बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद ट्रक पर लदे सामान को भी सामान को खाली कर ट्रक लेकर फरार हो गए। एसीपी यशपाल सिंह की निगरानी में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की

तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने दिल्ली के अलीपुर से पंजाब के संगरूर के खनौरी तक करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने छानबीन के दौरान करीब 300 किलोमीटर तक संदिग्धों के मोबाइल डाटा को खंगालते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि ट्रक को लूटने के बाद वह ट्रक को पांच लाख रुपये में बेच देते थे और बाद में खनौरी में इन वाहनों को काट दिया जाता था। उसके बाद उसके पार्ट्स को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed