फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police asked to respond to encroaching NGT

अतिक्रमण पर एसएसपी से मांगा एनजीटी ने जवाब

Thu, 24 Dec 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला, कौशांबी
अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 24 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police asked to respond to encroaching NGT

इलाके में बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या पर एनजीटी ने एसएसपी से जवाब मांगा है। बुधवार को कारवां की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने कौशांबी में अतिक्रमण को लेकर एसएसपी को 11 जनवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कारवां के अध्यक्ष विनय कुमार मित्तल ने बताया कि 2012 में यूपी सरकार ने आदेश जारी किया गया था कि नगर निगम या कोई विभाग किसी इलाके में अतिक्रमण हटाता है और उसके बाद दोबारा इलाके में फिर से अतिक्रमण हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
विज्ञापन


इसी के आधार कारवां और नगर निगम की ओर से एनजीटी में शिकायत दी गई थी। इसके बाद एनजीटी की ओर से जिले के एसएसपी से जवाब मांगा गया है।

हटाया जा सकता है कौशांबी डिपो
एनजीटी ने यूपी रोडवेज और डीटीसी को भी प्रदूषण पर नियंत्रण करने के संबंध में जनवरी तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कौशांबी बस डिपो आनंद विहार बस अड्डा से सटा हुआ है। दिनभर वाहनों की आवाजाही की वजह से लोगों को प्रदूषण से जूझना पड़ता है।

कारवां के अध्यक्ष विनय मित्तल का कहना है कि दिल्ली पोल्यूशन कंट्रोल कमेटी के वकील ने बताया कि यूपी सरकार को कौशांबी डिपो हटाने को कहा गया है। जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed