{"_id":"270492b16d64a27a0c180f8f78ef9bc1","slug":"police-arrests-accused-of-robbery-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त कमिश्नर के घर पर हुई डकैती का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त कमिश्नर के घर पर हुई डकैती का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 05 Aug 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की पॉश एरिया सेक्टर-31 में कस्टम एंड एक्साइज विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर के घर पर हुई डकैती में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छह दिनों तक लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल हुए दो युवकों को बहादुरगढ़ से दबोच लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को रिमांड पर लेकर मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
29 जुलाई को कस्टम कमिश्नर के घर पर हुई वारदात के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जिसमें पुलिस की टीम ने वारदात के मास्टरमाइंड कस्टम अधिकारी के भतीजे हिमांशु को पकड़ने के लिए बहादुरगढ़ में कई बार दबिश दी लेकिन वह पुलिस की आंखों में धुल झोंककर वह फरार हो गया। पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट और सेक्टर-31 थाने की पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को सेक्टर-31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने अपनी टीम के साथ दबिश देते हुए बहादुरगढ़ में फिर से छापेमारी की थी। जिसमें मास्टरमाइंड के दोनों साथियों को धरदबोच लिया। आरोपियों की पहचान मनोज उर्फ पोपी और संदीप उर्फ मेंढक है जो बहादुरगढ़ में ही छोटा मोटा काम करते थे। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें मुख्य आरोपी हिंमाशु के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 जुलाई को सेक्टर-31 के मकान नंबर 875 में कस्टम अधिकारी की पत्नी सुमित्रा को गोली मारकर तीनों युवकों ने डकैती को अंजाम दिया था। दूसरी तरफ पुलिस अब हिमांशु की तलाश में हरियाणा सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।
बरहाल वारदात में घायल हुई कमिश्नर की पत्नी सुमित्रा की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसका दो बार ऑपरेशन किया जा चुका है लेकिन गोली अभी भी उसके शरीर में ही है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकालते में लकवा मारने का खतरा ज्यादा है ऐसे में इलाज किया जा रहा है।