{"_id":"669b9ba2f1d2f63d780c8fdb","slug":"police-arrested-youth-accused-of-misdeed-girl-in-delhi-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गई थी मां: मौका देख घर में घुसा 22 साल का युवक, सात साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गई थी मां: मौका देख घर में घुसा 22 साल का युवक, सात साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
Sat, 20 Jul 2024 04:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:43 PM IST
सार
दिल्ली में 22 साल के एक युवक ने घर में घुसकर सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंद नगरी के ताहिपुर इलाके में 17 जुलाई की शाम को 22 साल के एक युवक ने घर में घुसकर सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय मासूम की मां अपनी बेटी और तीन साल के बेटे को छोड़कर मार्केट गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जब मां सामान लेकर घर लौटी तो घर में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर गईं। इस दौरान उन्होंने आरोपी सौरभ ऋषि को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता रिक्शा चलाते हैं, वह भी घर पर नहीं थे। आरोपी पड़ोस में ही रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन