फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested with illegal arms punk.

पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा बदमाश

Fri, 07 Aug 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 07 Aug 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Police arrested with illegal arms punk.

अपराध शाखा तीन की टीम ने बुधवार की रात को गश्त के दौरान एक युवक को दो पिस्तौल व छह कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सोनू उर्फ  मुल्ला निवासी खाड़सा के रूप में की है। पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त हथियार उसने राजस्थान के किसी व्यक्ति से लिए थे।

वहीं एक अन्य घटना में शहर में लूट व वाहन चोरी के आरोप में दो बदमाशों को अपराध शाखा-2 ने बृहस्पतिवार शाम महाराणा प्रताप चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पिनगवां निवासी जमील और पुन्हाना निवासी अशफाक के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात बाइक व दो कारों को पुन्हाना से बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ के दौरान सदर थाना क्षेत्र में राहगीर से लूट समेत दस मामलों का खुलासा हुआ है।


आरोपियों से बरामद किए गए वाहन डीएलएफ फेज वन, उद्योग विहार , सदर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोजाना बस में सवार होकर मेवात से गुड़गांव आते थे।

यहां वे दिनभर घूमने व रेकी के बाद लौट जाते थे। बाद में मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे।

छानबीन में पता चला कि आरोपी चोरी करने वाले वाहनों की खपत दलाल के माध्यम से राजस्थान क्षेत्र में करते थे।
जहां गाड़ियों के पहुंचते ही उन्हें काट दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed