फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two pickpockets from Bakhtawar Chowk in Gurugram

इस बार खाकी को मिली सफलता: दिल्ली में 21 बार काटी जेब, 22वीं बार आरोपी गुरुग्राम में चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। 
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।  Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
सार

चौकी नाहरपुर में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह नारनौल जाने के लिए राजीव चौक से जैसे ही बस में चढ़ा तो पीछे से युवक ने पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया और भाग गया। पुलिस टीम ने कुछ घंटों में ही बख्तावर चौक से आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Police arrested two pickpockets from Bakhtawar Chowk in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेब काटने का चस्का दो युवकों को भारी पड़ गया। दोनों ने मिलकर 21 बार दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लोगों की जेब काटी, लेकिन हर बार पुलिस हाथ मलती रह गई। लेकिन 22वीं बार जब दोनों वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम पहुंचे तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से पर्स, नकदी और कई लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि इससे पहले 21 बार ये जेब काट चुके हैं। गुरुग्राम के अलग-अलग बस स्टैंड पर खड़े होकर भीड़भाड़ वाली बसों में चढ़ने वाले यात्रियों को ये अपना निशाना बनाते थे। इनकी पहचान अजय (34 साल) व शंकर उर्फ समर ( 41) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस चौकी नाहरपुर में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह नारनौल जाने के लिए राजीव चौक से जैसे ही बस में चढ़ा तो पीछे से युवक ने पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया और भाग गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी उप -निरीक्षक संदीप ने एक टीम का गठन किया तथा कुछ स्थानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ घंटों में ही बख्तावर चौक से आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वारदात के दौरान इनमें से एक शख्स लोगों को किसी बहाने से बातों में उलझाता और दूसरा जेब काट लेता था। चौकी प्रभारी संदीप के अनुसार दोनों के खिलाफ दिल्ली में 21 मुकदमे दर्ज हैं और दोनों आदतन अपराधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed