फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two people including civil engineer in fraud

‘स्पेशल 26’ फिल्म देखकर बनाया था प्लान, राशन डीलरों से ये बात कहकर करते थे ठगी

Tue, 19 Jun 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर Updated Tue, 19 Jun 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two people including civil engineer in fraud
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
नौकरी न मिलने पर गिरोह बनाकर ठगी करने वाले सिविल इंजीनियर समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों चिकित्सा बीमा के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। आरोपियों की पहचान आवास विकास (बुलंदशहर) निवासी अंकुर और आशीष के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अंकुर सिविल इंजीनियर है और पहले भी अलीगढ़ के इगलाश थाने से राशन डीलरों से ठगी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों ने बताया कि ‘स्पेशल 26’ फिल्म देखकर उन्होंने ठगी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिछले 8 दिन से पुलिस को दनकौर ब्लॉक के हतेवा, बागपुर, मंडपा, दौला, पीपलका और झालड़ा गांव में दो फर्जी इंस्पेक्टरों के ठगी करने की शिकायत मिल रही थी। आरोपी राशन डीलरों से चिकित्सा बीमा कराने के लिए लखनऊ से टीम आने की बात कहकर रुपये ठग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोनों फर्जी इंस्पेक्टर झालड़ा गांव के राशन डीलर सुंदर के पास पहुंच गए। दोनों ने डीलर को जांच का हवाला देकर डरा धमकाकर रुपयों की मांग की। डीलर को शक होने पर उसने आसपास के अन्य गांवों के राशन डीलरों को फोन करके गांव बुला लिया। 

सभी डीलरों ने दोनों से आईकार्ड मांगे। दोनों ने अपने को घिरा देख भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने दोनों को दबोच लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

500 लोगों से ठगी

कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उनका गिरोह जिले समेत गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मेरठ और बुलंदशहर में करीब 500 लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।

राशन डीलरों की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed