फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two miscreants during encounter delhi haryana border

Delhi Encounter: बदमाश ने नहीं किया सरेंडर, दिनदहाड़े पुलिस पर की फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन

Tue, 02 May 2023 10:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 02 May 2023 10:26 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को मुंगेशपुर गांव के श्मशान घाट से सात मामलों में वांछित को दबोच लिया। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो पिस्टल ही तान दी।

विज्ञापन
Police arrested two miscreants during encounter delhi haryana border
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी गिरोह के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय रविंदर उर्फ लप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपी की हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, वसूली के सात मामलों में तलाश थी। 
विज्ञापन


इससे पूर्व आरोपी नीटू दबोदिया और अशोक प्रधान गिरोह के लिए काम कर चुका है। रविंदर के खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2009 से ही वह आपराधिक वारदात में शामिल रहा है। गिरफ्तारी के समय रविंदर ने पुलिस को देखते ही पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एसीपी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार, पवन कुमार व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि रविंदर गांव मुंगेशपुर में आने वाला है। 29 अप्रैल को खबर मिली आरोपी सहयोगी से मिलने के लिए गांव के श्मशान घाट में आएगा। श्मशान घाट के पास दोपहर के समय ट्रैप लगा दिया गया। इस बीच दोपहर 3:20 बजे आरोपी वहां पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पिस्टल निकालकर टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। बाद में उसे काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पिछले काफी समय से वह पुलिस टीम को चकमा दे रहा था। नरेला में हत्या के प्रयास के एक मामले में कोर्ट ने उसे भगोड़ा भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed