{"_id":"682a199cce5e7c25fe0c9e1c","slug":"police-arrested-two-criminals-in-encounter-in-greater-noida-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सहित दो कुख्यात बदमाश घायल, स्कॉर्पियो कार सहित अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सहित दो कुख्यात बदमाश घायल, स्कॉर्पियो कार सहित अवैध हथियार बरामद
Sun, 18 May 2025 11:02 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 11:02 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश स्कॉर्पियो लूट, चैन स्नैचिंग और अंतरराज्यीय अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने लूटी गई कार, तमंचे और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नौ मई को कोतवाली क्षेत्र तमंचे के बल पर स्कॉर्पियो लूटी थी। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राहुल देव चौधरी निवासी बिलारी मुरादाबाद और रतन चोपड़ा निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने नौ मई को चेरी काउंटी क्षेत्र से असलहा दिखाकर स्कॉर्पियो लूटी थी। इसके पहले 28 अप्रैल को एक व्यक्ति के गले से चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, लूटी गई स्कॉर्पियो कार बरामद की है। दोनों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और उन पर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, मुरादाबाद आदि में हत्या, लूट, डकैती, वाहन चोरी और चैन स्नैचिंग जैसे दर्जनों संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि बिसरख पुलिस टी-प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार में आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन में सवार बदमाशों ने गाड़ी को तेजी से छपरौला रेलवे पुल की ओर भगाना शुरू कर दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने गाड़ी फैक्ट्री एरिया की ओर मोड़ ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने गाड़ी छोड़ दी और अवैध असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मौके से पुलिस ने देशी तमंचे, कारतूस, खोखा कारतूस और नौ मई को बिसरख थाना क्षेत्र से लूटी गई स्कॉर्पियो कार बरामद की। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राहुल पर दर्ज हैं 25 मुकदमें
आरोपियों ने गुरुग्राम से फरवरी में एक्सयूवी लूटी थी। आरोपियों ने इसी एक्सयूवी की मदद से नौ मई को आयकर इंस्पेक्टर की कार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मारकर रोका था। इसके बाद जब आयकर इंस्पेक्टर को तमंचे के बल पर हाइवे पर ले जाकर उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र में दो चेन लूट की वारदात को भी एक्सयूवी से अंजाम दिया था। राहुल देव चौधरी के खिलाफ 25 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। उसके खिलाफ कानपुर, मथुरा, मुरादाबाद, औरेया, फिरोजाबाद, कन्नौज और गौतमबुद्धनगर सहित कई जनपदों में मामले दर्ज हैं।
रतन पर दर्ज हैं 19 मुकदमें
वहीं, रतन चोपड़ा पर दिल्ली, इटावा, गौतमबुद्धनगर और गुरुग्राम में हत्या, अपहरण, चैन स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश एक अंतरराज्यीय संगठित अपराध गिरोह के सदस्य हैं। जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। जेल से आने के बाद गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने लगते हैं। आरोपियों चोरी के सामान को दिल्ली-एनसीआर में कबाड़ियों के अलावा राह चलते लोगों को सस्ते दाम पर जरूरत बताकर बेच थे। इससे मिलने वाले पैसे से मौज मस्ती करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।