फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police arrested two accused with old one thousand and five hundred notes of Rs 61.97 lakh from Laxmi Nagar area in Delhi.

कैश ने ऐश की जगह कराई जेल: 61.97 लाख रुपये के पुराने पांच सौ-एक हजार के नोटों के साथ दो गिरफ्तार, आरोपियों का था ये प्लान

Thu, 07 Jul 2022 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Jul 2022 10:41 PM IST
सार

लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पुलिस ने पुराने हजार और पांच सौ के लाखों रुपये के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है।आरोपियों से स्पेशल सेल समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की है। साथ ही मामले की आगे की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग को भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Police arrested two accused with old one thousand and five hundred notes of Rs 61.97 lakh from Laxmi Nagar area in Delhi.
आरोपियों से बरामद पुराने नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में शकरपुर थाना पुलिस ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से 61.97 लाख रुपये के पुराने एक हजार और पांच सौ के नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में यूपी के ग्रेटर नोएडा निवासी आजाद सिंह (48) को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क निवासी आरोपी डॉ. एजाज अहमद (45) को पकड़ा है। इसके घर से ही एक बैग और एक पॉलीबैग में ये पुराने नोट बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन से एक शख्स के नकली या पुराने नोट के साथ आने की खबर मिली थी। शकरपुर थाने की टीम ने स्कॉट कॉलोनी, दादरी, ग्रेटर नोएडा निवासी आजाद सिंह को दबोच लिया। इसके निशानदेही पर पुलिस ने पीएचडी डिग्री धारी एजाज अहमद को रमेश पार्क स्थित उसके घर से पकड़ा।

विज्ञापन

मामले की जानकारी तुरंत स्पेशल सेल, इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्पेशल ब्रांच और जिले की स्पेशल स्टाफ की टीमों को दी गई। संयुक्त टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी सूचना दी गई है। ताकि इनकी ओर से कोई कार्रवाई की जा सके।

14 लाख रुपये के बदले में लिए पुराने नोट
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी एजाज ने बताया कि उसने ये रकम अलग-अलग लोगों से 14 लाख रुपये के बदले में ली है। वह बरामद रकम को आजाद सिंह की मदद से बदलवा रहा था। इसके लिए 18 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आजाद सिंह का ग्रेटर नोएडा में दूध का कारोबार है, जबकि एजाज अहमद फिलहाल कुछ नहीं करता है। पुलिस फिलहाल इनके बताए गए बातों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed