{"_id":"6829ef4437ab7bd77e0200c4","slug":"police-arrested-two-accused-of-beating-ims-student-in-ghaziabad-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाइयों की साजिश: IMS कॉलेज में ध्रुव त्यागी को लाठी-डंडों से पीटा, एक साल से चल रही तनातनी; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाइयों की साजिश: IMS कॉलेज में ध्रुव त्यागी को लाठी-डंडों से पीटा, एक साल से चल रही तनातनी; दो गिरफ्तार
Sun, 18 May 2025 08:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 08:08 PM IST
सार
गाजियाबाद में पुलिस ने आईएमएस कॉलेज के छात्र को पीटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक साल से दोनों में तनातनी चल रही है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस कॉलेज के छात्र ध्रुव त्यागी को पीटने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने सुमित व नकुल सांगवान निवासी खंजरपुर, मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मौसेरे भाई हैं और बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, एक साल से दोनों में तनातनी चल रही है। मौका लगते ही उन्होंने 16 मई को ध्रुव को लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी ध्रुव त्यागी आईएमएस कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। 16 मई को वह परीक्षा देने गया था, तभी उसको उसी की कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने पीटा। मामले में सुमित सांगवान, नकुल सांगवान समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घटना को अंजाम देकर सुमित व नकुल फरार हो गए थे। उनको दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दोनों के बीच करीब एक साल से तनातनी चल रही थी। इसी वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन