{"_id":"59343bba4f1c1b3655bdaf47","slug":"police-arrested-three-accused-with-old-currency-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख के पुराने नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख के पुराने नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
noteban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कई महीनों बाद भी राजधानी समेत देशभर में पुराने करेंसी नोट मिलने का सिलसिला जारी है। शकरपुर इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक सूचना के बाद मारुति अर्टिगा कार से 12 लाख के पुराने नोट बरामद किए। सभी नोट 500-1000 रुपये के थे।
विज्ञापन
पुलिस ने नोटों के साथ तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिसार, हरियाणा निवासी राजेश व दिल्ली निवासी मुकेश व भूपेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि वह पुराने नोटों के 90 फीसदी रकम देकर सिर्फ 10 फीसदी पर नोट बदलवा रहे थे। शकरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शकरपुर इलाके में भारी संख्या में पुराने नोट बदलवाने आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने एक मारुति अर्टिगा कार को रोका। कार से तीनों आरोपियों को हिरासत में कार से कुल 12 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उनको किसी ने वादा किया था कि वह 12 लाख के बदले 10 फीसदी रकम 1.20 लाख रुपये दिलवा देगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आईटी एक्ट की धारा-2 व 3 के तहत तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन करेगी।