फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three accused in case of murder of friend in Greater Noida

केक के लिए कत्ल: गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर दोस्त लेकर आया बॉयफ्रेंड से बड़ा केक, प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Fri, 13 Dec 2024 05:20 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 13 Dec 2024 05:20 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका के जन्मदिन पर दोस्त की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि केक को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Police arrested three accused in case of murder of friend in Greater Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका के जन्मदिन पर दोस्त की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी दोस्त, उसकी प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग चौधरी उर्फ काकू निवासी एडीए कॉलोनी अलीगढ़, मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह निवासी ईशानगर अलीगढ़ व हर्षिता उर्फ हर्षी निवासी पल्लवपुरम मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक की बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन


प्रेमिका के बर्थडे पर बड़ा केक ले आया था दोस्त
पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेमिका के जन्मदिन पर दोस्त बड़ा केक ले आया था। इससे आरोपियों ने गुस्से में आकर दोस्त की हत्या कर दी, क्योंकि घटना के दिन आरोपी अपनी प्रेमिका के लिए छोटा केक केक लेकर प्रेमिका के जन्मदिन पर पहुंचा था। इस बात का अन्य साथियों ने मजाक बनाया था। साथ ही आरोपी दोस्त के अपनी प्रेमिका से बात करने के साथ छोटे कपड़े पहनने से नाराज था। इसी कारण गुस्साए आरोपी ने दोस्त की हत्या की थी।

विज्ञापन

अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी किराये पर रहते सभी
जानकारी के अनुसार, अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में बुधवार देर रात प्रेमिका की जन्मदिन पार्टी में दोस्त ने कैफे संचालक यतिन शर्मा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी चिराग कैफे में हिस्सेदार भी है। प्रेमिका के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी दोस्त पर प्रेमिका से बात करने का शक करता था। मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी की एडीए कॉलोनी निवासी यतिन शर्मा ग्रेटर नोएडा की अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के एक मकान में किराये पर रहते थे। साथ में अलीगढ़ निवासी चिराग और मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह भी रहता था, जबकि मकान के एक अन्य कमरे में एक छात्रा भी रहती थी। हर्षिता चिराग की प्रेमिका है। यतिन और चिराग का सेक्टर बीटा-1 में बीटा प्लाजा में कैफे है।



केक काटने के दौरान हुआ विवाद
बुधवार को चिराग की प्रेमिका का जन्मदिन था। दोनों कैफे बंद करने के बाद मकान पर चले गए। वहां हर्षिता के साथ तीनों ने जन्मदिन पार्टी की। इसके बाद तीनों युवकों ने बैठकर शराब पी। देर रात करीब तीन बजे केक काटने के दौरान यतिन ने चिराग की प्रेमिका को कुछ बोल दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गईस, तभी चिराग ने किचन में रखे चाकू से यतिन के सीने पर हमला कर दिया। चाकू लगने से यतिन जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हर्षिता और मनु को भी षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है।

दोस्त से नजदीकी बढ़ने पर प्रेमिक के छूटना का था डर
कोतवाली पुलिस का कहना है कि यतिन शर्मा और आरोपी चिराग चौधरी, मनु उर्फ अभिनव प्रताप सिंह और हर्षिता उर्फ हर्षी आपस में दोस्त हैं। हर्षिता और चिराग के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल के दिनों में हर्षिता ने यतिन से भी बातचीत शुरू कर दी थी, जिससे चिराग को शक होने लगा कि हर्षिता उसे छोड़ सकती है। 12 दिसंबर की रात हर्षिता का जन्मदिन था, जिसे चारों ने मिलकर मनाया। 

पार्टी के दौरान चिराग और यतिन के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में चिराग ने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर यतिन पर हमला कर दिया और किचन के चाकू से उसके सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को एनआरआई कट सर्विस रोड के पास आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed