फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the woman who stole from AIIMS hostel

Delhi: एम्स के हॉस्टल में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, डॉक्टर का कोट पहना दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 04 Apr 2025 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Apr 2025 10:21 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the woman who stole from AIIMS hostel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एम्स के हॉस्टल में चोरी करने वाली एक महिला को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान गाजियाबाद के बृज विहार निवासी सीमा (काल्पिनक नाम) के रूप में हुई है। सुरक्षा गार्ड या अन्य लोगों के संदेह से बचने के लिए वह डॉक्टर का कोट पहनती थी। आरोपी महिला मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और विज्ञान में स्नातक की डिग्री धारक है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि एम्स के एक डॉक्टर ने हौजखास थाने में सोने के आभूषण चोरी होने की सूचना 27 मार्च को दी थी। डॉक्टर ने बताया कि उसके हॉस्टल के कमरे से 2 सोने की चेन, 1 सोने की बाली, 1 सोने का कंगन, 1 सोने की अंगूठी और 20,000 रुपये और 700 रिंगित (मलेशियाई मुद्रा) चोरी हो गए। एम्स चौकी प्रभारी दीपेंद्र व एसआई बिशन की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने एम्स परिसर के अंदर 100 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज एकत्र की। पता लगा कि एक महिला डॉक्टर का सफेद कोट पहने हुए थी और छात्रावास की गैलरी के अंदर घूम रही थी। महिला को विषम समय के दौरान छात्रावास के विभिन्न कमरों को खोलने की कोशिश करते हुए पाया गया था।
विज्ञापन


महिला को पूरे परिसर में खोजा गया और कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। महिला स्कूटी पर घूमते हुए पाई गई। टीम ने महिला के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूरे एम्स परिसर में बिना वर्दी के पुलिसकर्मियों को तैनात किया। स्कूटी के नंबर के आधार पर गाजियाबाद में छापा मारकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से 2 सोने की चेन, 1 अंगूठी, 1 जोड़ी सोने की बाली, 1 सोने का कंगन, 4500 रुपये, 522 रिंगित (मलेशियाई मुद्रा) और अपराध में इस्तेमाल की गई 1 स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषण पहनने का शौक, पति बेरोजगार
आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसे आभूषण पहनने का शौक है। पति बेरोजगार है। आरोपी महिला ने बताया कि उसने पहले भी चोरी की है। एम्स परिसर में घूमते समय उसने देखा कि डॉक्टर के छात्रावास के कमरों के दरवाजे आमतौर पर खुले रहते हैं। वह निजी अस्पताल में लैब असिस्टेंट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed