फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested seven people gang who sold stolen luxury car

विधायक न बन पाया तो लग्जरी कार चोरी कर बेचने के धंधे में उतरा, पुलिस ने पकड़ा सात लोगों का गैंग

Tue, 25 Sep 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 25 Sep 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Police arrested seven people gang who sold stolen luxury car
कार चोर गैंग

विधायक न बन पाया तो एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी चोरी की कारों को नंबर बदलकर बेचने के धंधे में उतर गया। सिहानी गेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक ऐसे गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके निशाने पर सिर्फ लग्जरी गाड़ियां होती थीं। गाजियाबाद, दिल्ली, एनसीआर से चोरी की गई गाड़ियों को दूसरे वाहनों के फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकृत दिखाकर दूरदराज के क्षेत्रों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से 10 लग्जरी कार और चार रॉयल इनफील्ड बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए चोर लियाकत उर्फ पप्पू निवासी खालापार रहमत नगर मुजफ्फरनगर, अनुज कुमार निवासी मूसरेड़ी सहारनपुर, विशाल कश्यप निवासी शांतिनगर मुजफ्फरनगर, उपेंद्र कुमार उर्फ नीटू निवासी सालाखेड़ी मुजफ्फरनगर, शेखर निवासी इंद्रप्रस्थ लोनी, अमर उर्फ मन्नू निवासी खिंदौड़ा बागपत और अनिल यादव निवासी पचौदा बुलंदशहर हैं। इन्हें मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के राम चमेली चड्ढा कालेज के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड लियाकत उर्फ पप्पू है। वह अनुज के साथ वाहनों को चोरी करने के बाद उनके चेसिस व इंजन नंबर बदल देता था। उसके बाद ये लोग फर्जी कागजात तैयार कराकर बेच देते थे। अब इनसे चोरी किए और बेचे गए वाहनों की जानकारी जुटाई जाएगी। विशाल कश्यप और अन्य पकड़े गए लोग डीलर हैं। वह भी चोरी के वाहनों को बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक का चुनाव लड़ चुका है विशाल कश्यप, उपेंद्र था चेयरमैन
मुजफ्फरनगर के रहने वाले विशाल कश्यप ने बताया कि वह 2012 में रालोद के टिकट पर कैराना विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव में हार गया था। वहीं एसएसपी ने बताया कि उपेंद्र उर्फ नीटू वर्ष 2004 में लालूखेड़ी सहकारी समिति का चेयरमैन रह चुका है। 1999 में वह हरिद्वार से आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। बुलंदशहर का रहने वाला अनिल यादव नोएडा में एसी का काम करता है।

ऑन डिमांड चोरी करते थे वाहन
सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोर ऐसे वाहनों को चुराते थे, जिनकी डिमांड होती थी। चोरों का कहना है कि फिलहाल मार्केट में क्रेटा, ब्रेजा, स्विफ्ट और फॉरच्यूनर गाड़ी की डिमांड है। ऐसे में वह इन्हीं कारों को चोरी करते थे। एक कार को वह वास्तविक कीमत से दो-ढाई लाख रुपये कम में बेच देते थे।


गिरोह के पास से बरामद वाहन
पांच ब्रेजा कार, एक क्रेटा कार, एक फॉरच्यूनर, दो स्विफ्ट, एक स्विफ्ट डिजायर, चार रॉयल इनफील्ड बाइक। इनमें से पुलिस ने चार कारों को कनेक्ट कर लिया है, अन्य वाहनों के मालिकों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed