{"_id":"6ac121f3c65fb4ee1b0d3198","slug":"bouncer-ajay-died-after-falling-into-a-drain-and-suffocating-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1575-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नाले में गिरने और दम घुटने से गई थी बाउंसर अजय की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नाले में गिरने और दम घुटने से गई थी बाउंसर अजय की माैत
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। चिल्ला गांव निवासी बाउंसर अजय की मौत नाले में गिरने के बाद डूबने और दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मृतक अजय परिवार के साथ चिल्ला गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बतौर बाउंसर कार्यरत थे। 24 सितंबर को अजय नोएडा से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने 26 सितंबर को नोएडा में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया कि अजय ने आखिरी बार आनंद विहार से फोन किया था और जिस ऑटो में बैठे थे, उसका नंबर भी व्हाट्सएप पर भेजा था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी दौरान आनंद विहार के नजदीक कौशांबी के पास नाले में पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। एक अक्तूबर की रात परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अजय के रूप में की थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को अजय नोएडा में अपने दोस्त के पास गए थे। दोस्त ने उन्हें बाइक से घर के लिए रवाना किया, लेकिन बाइक चालक ने उन्हें सेक्टर-62 के पास छोड़ दिया। वहां से अजय ऑटो पकड़कर आनंद विहार पहुंचे। आनंद विहार पहुंचकर उन्होंने एक दुकान से सामान खरीदा। इसके बाद पैदल चलते समय वह पास के नाले में जा गिरे, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।