फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested seven minors in connection with murder of 10 Class student in Mangolpuri

दिल्ली में एक और हत्या: 10वीं के छात्र की 11 बच्चों ने पीट-पीटकर ले ली जान, CCTV कैमरा में दिखे; सात पकड़े

Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 06:55 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में दिनों दिन वारदातों का सिलसिला बढ़ता ही जा रही है। ताजा मामला बाहरी जिला के मंगोलपुरी का है, जहां स्कूल के बाहर 10वीं क्लास के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सात नाबालिगों को पकड़ा है। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Police arrested seven minors in connection with murder of 10 Class student in Mangolpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त वियोम (15) के रूप में हुई है। हत्या का आरोप स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र व उसके साथियों पर लगा है। दरअसल 2-3 दिन पहले वियोम का आरोपी छात्र से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। शुक्रवार शाम छुट्टी के समय जैसे ही वियोम स्कूल से बाहर निकला आरोपी व उसके 10-11 साथियों ने वियोम को घेर लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमले में वियोम अचेत हो गया। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाहर मौजूद बाकी छात्र स्थानीय लोगों की मदद से वियोम को संजय गांधी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के मामले में सात नाबालिगों को पकड़ा
झगड़े की सूचना मिलने के पर वियोम के परिजन पहले स्कूल व बाद में अस्पताल पहुंचे तो उनको वियोम की मौत का पता चला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल हुई। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर सात नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। इन लड़कों ने दो-तीन पहले हुए झगड़े में वियोम की पिटाई की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बाकी लड़कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद का रहने वाला है मृतक वियोम का परिवार
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फर्रुखाबाद, यूपी का रहने वाला वियोम अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी के एम-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता राजीव कुमार, मां आशा देवी, एक बड़ा भाई कनक और बहन है। इसके पिता मंगोलपुरी स्थित एक जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वियोम ओ-ब्लॉक, मंगोलपुरी के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। इसका बड़ा भाई कनक भी इसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से वियोम की परीक्षा चल रही हैं। शुक्रवार दोपहर के समय वह परीक्षा देने स्कूल गया था। वहां से जैसे ही वह बाहर निकला। स्कूल के कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में आरोपी फरार हो गए। स्कूल के ही कुछ लड़कों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन स्कूल होते हुए अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत का पता चला। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया है कि वियोम का कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वियोम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। बाद में पुलिस ने परिजनों का बयान लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। देर रात तक पुलिस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी लड़कों की तलाश की जा रही है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

स्कूल के बाहर छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल प्रशासन मौन
शुक्रवार स्कूल से निकलते ही गेट पर आरोपी लड़कों ने वियोम को घेर लिया। बाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सब कुछ स्कूल के गेट पर हुआ, लेकिन स्कूल के किसी शिक्षक ने वियोम को बचाने का प्रयास नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि कुछ बच्चों ने स्कूल के टीचर को झगड़े की बात बताई भी थी, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। परिजन जब स्कूल झगड़े के बारे में पूछताछ करने पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। स्कूल में झगड़े की भी जानकारी नहीं दी गई। वहीं वियोम के दोस्तों ने उसके झगड़े की बात परिजनों को बताई। पुलिस ने छानबीन के बाद मुख्य आरोपी समेत सात लड़कों को पकड़ लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल्र के बाहर प्रदर्शन, पुलिस व स्कूल के खिलाफ नारेबाजी
वियोम के परिजन ने बताया कि वियोम की मौत के बाद कोई भी स्कूल का स्टाफ उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। उल्टा दबी जुबान में शिक्षकों का कहना था कि स्कूल के गेट के बाहर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इस बात से नाराज होकर शनिवार सुबह वियोम के परिजन स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। इन लोगों ने स्कूल प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि पुलिस भी मामले में ठीक से एक्शन नहीं ले रही है। पुलिस आरोपी लड़कों के खिलाफ बालिगों की तरह मुकदमा चलाकर उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए तो ही परिजनों को सकून मिलेगा। पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया।

अब परिवार को वियोम के बड़े भाई की चिंता
वियोम का बड़ा भाई कनक भी ओ-ब्लॉक के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। परिवार को चिंता सता रही है कि आरोपी अब कनक को निशाना न बनाएं। वियोम के परिवार में अब एक बहन व भाई कनक की बचा है। कनक न भी हमले की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि ऐसा नहीं होगा। वहीं एक परिजन ने बताया कि वियोम पढ़ने लिखने में बेहद जहीन था। स्कूल से कभी भी उसकी कोई शिकाय नहीं आई। पूरे मोहल्ले के लोग उसे बेहद पसंद करते थे। उसकी मौत से पूरा का पूरा परिवार दुखी है। शुक्रवार रात को मंगोलपुरी एम-ब्लॉक के ज्यादातर लोग वियोम के घर के बाहर इकट्ठा रहे।

ये भी पढ़ें: Delhi BMW Case: आरोपी गगनप्रीत कौर को मिली जमानत, एक लाख का मुचलका... साथ ही रखी ये शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed