फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested notorious vehicle thief Pawan in an encounter In Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर पवन गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल;  एनसीआर में दर्ज हैं 14 मुकदमे

Mon, 28 Jul 2025 08:56 AM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Jul 2025 08:56 AM IST
सार

बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर पवन को गिरफ्तार किया, जिसके पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, मोबाइल, तमंचा और नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
police arrested notorious vehicle thief Pawan in an encounter In Greater Noida
पुलिस मुठभेड़ में वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाश की पहचान अलीगढ़ के पवन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, एक चोरी का मोबाइल, पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया का कहना है कि सुबह के समय जब पुलिस टीम चार मूर्ति से सूरजपुर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक बाइक पर सवार युवक आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह युवक बाइक मोड़कर सर्विस रोड की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर नर्सरी कट तिराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी घायल हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि पवन एक आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ गाजियाबाद, दिल्ली और गौतमबुद्धनगर में चोरी, लूट, एनडीपीएस और अन्य धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना साहिबाबाद, रानी बाग (दिल्ली), विजय नगर, इंदिरापुरम, टीलामोड़ और बिसरख क्षेत्र शामिल हैं। आरोपी पर हाल ही में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। आरोपी वाहन चोरी और नशे के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आरोपी के पास से जो बाइक बरामद हुई है उसके संबंध में फेज-2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल गोली लगने से घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed