फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested heroin smuggler

Delhi: शादी में खाना बनाने वाला कर रहा था हेरोइन तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 07:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Jul 2023 07:42 AM IST
सार

बाहरी जिला नारकोटिक्स सेल ने शादी समारोह में खाना बनाने वाले कुक महावीर एन्क्लेव निवासी रमन को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 105 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत 26.25 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Police arrested heroin smuggler
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बाहरी जिला नारकोटिक्स सेल ने शादी समारोह में खाना बनाने वाले कुक महावीर एन्क्लेव निवासी रमन को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 105 ग्राम हेरोइन मिली है, जिसकी कीमत 26.25 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने बताया कि एक शादी समारोह में मिले शख्स ने उसे हेरोइन बेचने का लालच दिया था। 

विज्ञापन


मूलत: बिहार के मुंगेर का रहने वाला रमन विकास पुरी के बुधेला गांव में मोमोज एडिक्टिव नामक भोजनालय में रसोइया का काम करता था। साथ ही शादी समारोहों में भी खाना बनाता था। 28 जुलाई को बाहरी जिला नारकोटिक्स सेल के कर्मी सुल्तानपुरी इलाके में गश्त कर रहे थे। झंडेवाला पार्क सुल्तान पुरी के पास झुग्गियों में पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति को देखा। उसके हाथ में एक बैग था। उसके पास ही दो युवक पैसे लेकर खड़े थे। पुलिस कर्मियों को देखते ही सभी भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने बैग के साथ संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रमन कुमार दास बताया। रमन के बैग से तीन पाउच मिले, जिसमें हेरोइन थी। आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया है। पुलिस रमन को हेरोइन मुहैया करवाने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed