{"_id":"662b22f7e6af02d938063250","slug":"police-arrested-fake-pilot-at-airport-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहन घूम रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहन घूम रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2024 09:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 Apr 2024 09:13 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नकली पायलट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जाली आई कार्ड भी मिला है। आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 साल के संगीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साथ ही पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। सत्यापन में पहचानपत्र नकली पाया गया। उसके पास उड़ान संचालन के लिए सिंगापुर एयरलाइंस की आईडी पाई गई, जिसकी बाद में जांच करने पर नकली होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी संगीत ने एक ऑनलाइन ऐप का उपयोग करके जाली आईडी बनाई और इसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म खरीदी थी। आगे की जांच से पता चला कि उसने 2020 में मुंबई में एक साल का एविएशन हॉस्पिटैलिटी कोर्स किया। जांच के अनुसार, उसने अपने परिवार और परिचितों को यह विश्वास दिलाया कि उसे सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट की नौकरी मिल गई है। वह सभी से झूठ बोल रहा था।
विज्ञापन