फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested both daughters of drug supplier Kusum

Delhi NCR News: ड्रग सप्लायर कुसुम की दोनों बेटियों को पुलिस ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
-मार्च में छापा मारने के दौरान हो गई थी फरार, बेटा हुआ था गिरफ्तार, बाहरी जिला पुलिस ने मकोका के तहत किया था मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने सुल्तानपुरी की फरार ड्रग सप्लायर कुसुम की दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बेटियाे की पहचान दीपा और अनुराधा के रूप में हुई है। इसी साल मार्च में जिले के नारकोटिक्स सेल ने कुसुम के ठिकाने पर दबिश दी थी। पुलिस ने कुसुम के बेटे अमित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया था।
कुसुम के 26 साल के बेटे अमित से हेरोइन के 550 छोटे पैकेट, ट्रामाडोल टैबलेट, 14 लाख रुपये नकद और एक स्कार्पियो एसयूवी बरामद की थी। छानबीन में पता चला कि कुसुम की दोनों बेटियां धंधे से जुड़ी हुई हैं। इनके बैंक खाते में दो करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली थी। छापा मारने के दौरान दोनों भाग गई थी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल की जांच में पता चला कि कुसुम अवैध लेन-देन के लिए अपने बेटियों के बैंक खाते का इस्तेमाल कर रही थी। जांच में पता चला कि उसकी दोनों बेटियां लाखों की लग्जरी कारों से घूमती थी। अपनी सहेलियों पर भी लाखों रुपये खर्च करती थी। जांच से जुड़े अधिकारी का कहना है कि इनके बैंक खातों की जांच में पता चला है कि इनका विदेशी नागरिकों से भी पैसे की लेन-देन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने दोनों आरोपी बहनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस कुसुम की करीब चार करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। जिसमें सुल्तानपुरी स्थित चार मंजिला तीन इमारत, एक फ्लैट व एक दुकान के अलावा रोहिणी सेक्टर-2 स्थित एक फ्लैट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed