फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused of kidnapping and misdeed a woman in Delhi

Delhi Crime: मासूम के सामने मां से हैवानियत, 500 CCTV..150 ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ; पीड़िता ने सुनवाई आपबीती

Thu, 30 May 2024 07:04 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 May 2024 07:04 PM IST
सार

उत्तरी जिला की कोतवाली थाना पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी की पहचान की है। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली।

विज्ञापन
Police arrested accused of kidnapping and misdeed a woman in Delhi
दिल्ली पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब से दिल्ली आई बिहार की एक महिला को ई-रिक्शा चालक ने धोखे से अगवा कर लिया। बाद में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के तीन साल के मासूम के सामने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईट से हमला कर दिया। बाद में आरोपी महिला के तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पीड़िता ने सुनवाई आपबीती
कोतवाली थाना पुलिस को महिला गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली। 25 वर्षीय पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार हुआ। तबीयत में सुधार होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई आरोपी की पहचान
करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और 150 ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। आरोपी को मिंटो रोड इलाके से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद उमेर उर्फ घोंचू (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी लूटपाट की सूचना
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 26 मई की रात को गीता कालोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट की कॉल मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो बिहार निवासी 25 वर्षीय महिला जख्मी हालत में मिली। उसका तीन साल का बच्चा भी वहीं पर मौजूद था। महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज हुआ। 

कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ
महिला ने बताया कि उसका पति पंजाब में रहता है। 26 मई को दिन में वह ट्रेन में सवार होकर पंजाब से दिल्ली आई थी। यहां आने के बाद उसे सदर बाजार से कुछ खरीदारी करनी थी। पीड़िता अपने बच्चे को लेकर सदर बाजार पहुंची। खरीदारी करने के बाद वह दोबारा नई रेलवे स्टेशन जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुई।

रास्ते में चालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। उसे पीते ही पीड़िता अपने होश खो बैठी। आरोपी उसे गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास सूनसान जगह पर ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से हमला किया और महिला का मोबाइल समेत तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद कुछ संदिग्ध ई-रिक्शा चालकों की पहचान हुई। इसके बाद करीब 150 ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान हुई।

पुलिस ने आरोपी को काले खां तकिया, मिंटो रोड से दबोच लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह पिछले साल लूटपाट की एक और वारदात में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed