{"_id":"653269f9557fbbf5d80bb528","slug":"police-arrested-absconding-accused-during-encounter-in-ghaziabad-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Encounter In Ghaziabad: मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपकर बैठा था लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Encounter In Ghaziabad: मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपकर बैठा था लुटेरा
Fri, 20 Oct 2023 05:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:23 PM IST
सार
गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर लूट, चोरी और डकैती समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद की मोदीनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम की गुरुवार शाम बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने देर रात दोबारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पर लूट, चोरी और डकैती समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी रवि वर्मा निवासी पुठठा के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी रवि वर्मा में पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी अनुज के साथ पल्सर गाड़ी पर सवार होकर मोदीनगर गाजियाबाद में करीब छह महिलाओं की चेन छीनी थी। साथ ही लूट जैसी कई और अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने हुई मुठभेड़ के दौरान वह अपनी गाड़ी से भाग गया था। इसके बाद वह जंगल में छिप गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर वह रोरी रोड से होता हुआ मेरठ की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस ने मुठभेड़ हो गई और इस दौरान वह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन