फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested 83 people welcoming criminal in Cantt area of Delhi

अपराधी का ये कैसा स्वागत: 19 कारों का काफिला लेकर पहुंचे साथी, म्यूजिक बजाकर मचाया हुड़दंग, 83 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jun 2022 10:21 PM IST
सार

दिल्ली के कैंट इलाके में एक अपराधी के तिहाड़ जेल से छूटने पर उसके साथी सड़क पर हुड़दंग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 33 पर हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। साथ ही पुलिस ने इनके कब्जे से 19 कारें व दो बाइकें भी जब्त की हैं। 
 

विज्ञापन
Police arrested 83 people welcoming criminal in Cantt area of Delhi
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली कैंट इलाके में एक घोषित बदमाश के तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने पर उसके साथियों ने जश्न के दौरान जमकर हंगामा किया। सार्वजनिक जगह पर बदमाश कार का म्यूजिक सिस्टम को तेज आवाज में बजाकर हुड़दंग मचाया। इस बात की शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और वहां पहुंचकर 83 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए एक नाबालिग को छोड़ दिया गया। शुरूआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए 33 बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास और लूट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 कारें और दो दो पहिया वाहन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली कैंट के किर्बी पैलेस इलाके में कार और बाइक के काफिले में मौजूद लोग सड़क पर सवार लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। हुड़दंग कर रहे लोग अपनी कारों के म्यूजिक सिस्टम को तेज आवाज में बजाकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने यहां से कुल 83 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि गोविंदपुरी थाने का एक घोषित बदमाश आबिद अहमद को कल तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आबिद के कई साथी अपनी गाड़ियों से उसे लेने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे। आबिद को लेने के बाद सभी कार से दिल्ली कैंट इलाके में पहुंचे और वहां सार्वजनिक तौर पर उपद्रव करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने किर्बी पैलेस के पास पिकेट लगाकर उन्हें रोक लिया और कार व दोपहिया वाहन पर सवार 83 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ ही मौजूद नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा और बाद में उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि गिरफ्तार लोगों में 33 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed