फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested 3 accused after encounter in case of robbery after murder in Ashok Vihar

Delhi Crime: दबोचे गए मुनीम के हत्यारे, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली; ऐसे खुला लूट की गुत्थी का राज

Tue, 04 Mar 2025 08:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 08:14 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को अशोक विहार इलाके में बर्तन कारोबारी के मुनीम (कैशियर) सरोज पाठक (45) की लूटपाट के दौरान गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाश सरोज से 16.50 लाख रुपये लूटकर ले गए।

विज्ञापन
police arrested 3 accused after encounter in case of robbery after murder in Ashok Vihar
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर-पश्चिम जिले के अशोक विहार इलाके में बर्तन कारोबारी के मुनीम की हत्या के बाद लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी के अलावा हथियार सप्लायर और रकम की मुखबिरी करने वाला पड़ोसी कंपनी का मुनीम शामिल है।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी साहिल के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान गांव काकोड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, यूपी निवासी साहिल, हथियार सप्लायर मोहम्मद फय्याज उर्फ ऐलन और पड़ोसी कंपनी के मुंशी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, दो खोखे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और पीड़ित की स्कूटी बरामद की है। पुलिस पांच अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

अशोक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सरोज रोजाना मार्केट से कैश इकट्ठा करते थे। फैक्टरी आने के बाद बाद में कैश शालीमार बाग स्थित अपने मालिक के यहां दे दिया करते थे।

घटना वाले दिन वह कैश इकट्ठा कर निकले तो रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको गोली मारकर कैश और उनकी स्कूटी लूट ली। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। इस बीच रविवार रात को हवलदार नवीन नरवाल को सूचना मिली कि वारदात में शामिल एक बदमाश एरिया में किसी से मिलने आने वाला है। खबर मिलने के बाद प्रेमबाड़ी पुल के पास जाल बिछाया गया।

इस बीच जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोचने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली बदमाश साहिल की टांग में लगी। उसे काबू कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, दो खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ।

पड़ोसी कंपनी के मुंशी की सूचना पर हुई वारदात
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी साहिल से पूछताछ की तो हत्याकांड और लूट की गुत्थी का राज खुला। साहिल ने बताया कि बर्तन कारोबारी की बराबर वाली फैक्टरी में दीपक नामक युवक काम करता है। उसे जानकारी थी सरोज के पास रोजाना मोटा कैश होता है। यह जानकारी दीपक ने साहिल व उसके गैंग को दी। गैंग को हथियार राजीव नगर भलस्वा डेयरी निवासी मोहम्मद फय्याज ने मुहैया करवाए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद फय्याज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed