{"_id":"5ce01fffbdec2207897f2383","slug":"police-arrest-a-rickshaw-driver-who-turns-thief-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में चलाता था रिक्शा, रात में चोरी, पतला होने का ऐसे उठाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में चलाता था रिक्शा, रात में चोरी, पतला होने का ऐसे उठाया फायदा
Sat, 18 May 2019 08:39 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 18 May 2019 08:39 PM IST
सार
-19 मोबाइल के साथ गिरफ्तार, सेक्टर-22 में दुकान में की थी चोरी
-पतला होने से रोशनदान या खिड़की से अंदर घुस जाता था
विज्ञापन
handcuff
विस्तार
दिन में रिक्शा चलाते हुए दुकान व घरों में रेकी करता था और रात में अकेले ही चोरी कर लेता था। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने ऐसे ही एक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक दुकान से चोरी किए गए 19 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 20 अप्रैल को सेक्टर-22 में एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दी गई थी। चोर दुकान के ऊपर बने रोशनदान से अंदर घुसा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक शख्स दिखाई दिया। जब उसकी पहचान की गई तो पता चला कि वह रिक्शा चालक है। इसके बाद आरोपी रिक्शा चालक महोबा निवासी सुरेश उर्फ देवा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
वह मामूरा में रह रहा था। एसएचओ ने बताया कि वह अकेले ही रेकी कर चोरी करता था। पतला शरीर होने से वह ताला तोड़ने के बजाय खिड़की और रोशनदान से दुकान व घरों में घुस जाता था।